Farmer ID Gujarat: भारत सरकार डिजिटल इंडिया मिशन के तहत किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए Agristack Farmer Registry Portal लेकर आई है। इस पोर्टल का उद्देश्य किसानों की पहचान को डिजिटली संग्रहीत करना और सरकारी योजनाओं को सीधे किसानों तक पहुंचाना है। इसी पहल के अंतर्गत गुजरात सरकार ने किसानों के लिए Farmer Registry Gujarat Portal (gjfr.agristack.gov.in) लॉन्च किया है। इस पोर्टल के माध्यम से गुजरात के किसान अपनी भूमि की जानकारी, सरकारी योजनाओं के लाभ और कृषि सेवाओं को डिजिटल रूप से एक्सेस कर सकते हैं।
अगर आप एक गुजरात के किसान हैं और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। इस लेख में हम आपको Farmer Registry Gujarat Portal की पूरी जानकारी देंगे, जैसे – रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, लाभ और अक्सर पूछे जाने वाले सवाल।
Farmer ID Gujarat पोर्टल क्या है?
Farmer ID Gujarat एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे किसानों की जानकारी को एक केंद्रीकृत डेटाबेस में संग्रहीत करने के लिए विकसित किया गया है। इस पोर्टल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह किसानों को एक “Farmer Unique ID” प्रदान करता है, जो उनकी पहचान और भूमि रिकॉर्ड से जुड़ा होता है।
यह पोर्टल किसानों को कैसे मदद करता है?
- यूनिक फार्मर आईडी के माध्यम से सभी सरकारी योजनाओं तक सीधा एक्सेस मिलेगा।
- किसान बिना किसी परेशानी के PM Kisan Yojana, फसल बीमा योजना, MSP लाभ, उर्वरक सब्सिडी आदि का लाभ उठा सकते हैं।
- किसान अपनी जमीन की जानकारी कहीं से भी ऑनलाइन देख सकते हैं।
- किसान नवीनतम कृषि मशीनरी, जैविक खेती, जल संरक्षण तकनीक जैसी सेवाओं से जुड़ सकते हैं।
- इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी फसलों की सही देखभाल के लिए मौसम पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
गुजरात फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
यदि आप Farmer Registry Gujarat Portal पर रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो आपको इन सभी दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी:-
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- भूमि रिकॉर्ड दस्तावेज
- मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज़ फोटो, आदि।
गुजरात फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल आवेदन करने की पात्रता
- इस पोर्टल पर आवेदन करने के लिए किसान को गुजरात का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- आवेदक के पास आधार कार्ड और बैंक अकाउंट होना आवश्यक है।
- आवेदक का मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।
गुजरात फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप गुजरात के किसान हैं और इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:-
- सबसे पहले gjfr.agristack.gov.in पर जाएं और “Log In as Farmer” पर क्लिक करें।
- नया अकाउंट बनाने के लिए “Create New User Account” पर क्लिक करें।
- इसके बाद आधार नंबर दर्ज करें और “Submit” पर क्लिक करें।
- अब आधार लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, इसे दर्ज करके “Verify” करें।
- अब आपके आधार से जुड़ी जानकारी (नाम, पता, जन्मतिथि) दिखेगी।
- अगर इसमें कोई जानकारी गलत है तो उसे अपडेट करें।
- अब एक मजबूत पासवर्ड बनाकर “Create My Account” पर क्लिक करें।
- अब Registered Mobile Number और Password डालकर लॉगिन करें।
- इसके बाद “Register as Farmer” पर क्लिक करें।
- सब अपनी भूमि की जानकारी (Survey Number, Sub-Survey Number) दर्ज करें।
- इसके बाद भूमि स्वामी का नाम चुनकर “Submit” करें।
- अब सभी दस्तावेज अपलोड करें और ई-साइन करें।
- इसके बाद “I Agree” पर क्लिक करें और “Save” करें।
- इसमें रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको Farmer Unique ID मिल जाएगी।

गुजरात फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें?
यदि आपने Farmer Registry Gujarat Portal पर आवेदन कर दिया है और जानना चाहते हैं कि आपका रजिस्ट्रेशन स्टेटस क्या है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:-
- सबसे पहले gjfr.agristack.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाईट पर “Check Enrollment Status” पर क्लिक करें।
- इसमें आधार नंबर या एनरोलमेंट नंबर दर्ज करें।
- यह सब दर्ज करने के बाद “Check” पर क्लिक करें।
- अब आपकी रजिस्ट्रेशन स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी।
निष्कर्ष
गुजरात फार्मर रजिस्ट्री पोर्टल (gjfr.agristack.gov.in) गुजरात सरकार द्वारा शुरू की गई एक क्रांतिकारी पहल है। यह पोर्टल किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से एक्सेस करने और आधुनिक कृषि तकनीकों से जुड़ने में मदद करता है। यदि आप गुजरात के किसान हैं, तो जल्द से जल्द इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें और सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।